दारू: महेशरा +2 विद्यालय में चोरी, चोर ताले तोड़कर सामान ले उड़े, थाने में शिकायत दर्ज
महेशरा +2 विद्यालय में चोरी, ताले तोड़कर सामान ले उड़े चोर, थाना में दिया आवेदन। दारू थाना क्षेत्र के महेशरा +2 विद्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सहायक शिक्षक संतोष कुमार रवि द्वारा दारू थाना में आवेदन दिया गया। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार विद्यालय से कई सामानों की चोरी कर ली गई है। दारू पुलिस विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया।