कलेक्ट्रेड कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में मंगलवार दोपहर 12 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम अयोजित किया गया। नर्मदापुरम कलेक्टर ने इस दौरान कुल 90 आवेदन जनसुनवाई में पहुंचे। कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले के नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।