संभागआयुक्त के जी तिवारी ने आगामी 7 दिसंबर को नर्मदापुरम जिले में आयोजित होने वाली नर्मदापुरम संभाग की रीजनल इंडस्ट्रियल कांन्क्लेव की तैयारी का मंगलवार को 1 बजे जायजा लिया। संभागायुक्त ने कार्यक्रम स्थल आईटीआई एवं उसके परिसर में की जा रही तैयारी का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।