मंगलवार को करीब 4 बजे संभागयुक्त कार्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संभागायुक्त के जी तिवारी ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिले के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव के संबंध में ब्रीफ करें एवं उन्हें सादर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आमंत्रित करें।