होशंगाबाद नगर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने सातरास्ते से आक्रोश रैली निकाली
बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे सर्व हिंदू समाज ने विरोध जताते हुए मंगलवार को करीब 2 बजे आक्रोश रैली निकाली।जन आक्रोश रैली शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पीपल चौक पहुंची। प्रदर्शनकारियो ने पीपल चौक पर कलेक्टर गेट के सामने अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओ ने बांग्लादेश मे हिंदुओ पर हो रहे हमलो की कड़ी निंदा की।