लखीसराय: औरे गांव में करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत, सदर अस्पताल लखीसराय में चिकित्सक ने मृत घोषित किया
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के औरे गांव में गुरुवार की पूर्वाह्न विद्युत प्रवाहित खंभा के संपर्क में आकर करंट लगने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पूर्वाह्न 7:30 बजे सदर अस्पताल लखीसराय में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतका की पहचान और गांव के रहने वाले हरे राम सिंह की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.