राशमि: राशमी में ज्वारा विसर्जन के साथ नवरात्रि महोत्सव का समापन, बनास नदी किनारे हुआ सरवर स्नान
राशमी। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में सोमवार को नवरात्रि महोत्सव का समापन ज्वारा विसर्जन और सरवर स्नान के साथ हुआ। नौ दिनों तक चले मां की आराधना के पर्व के बाद श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी। कस्बे की पहाड़ी पर स्थित मतवाली माता मंदिर से फूल-पाती देने के साथ ज्वारा विसर्जन यात्रा शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु बनास नदी किनारे सरवर स्नान के