रामनगर: उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में रामनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
आज शनिवार को 10 बजे से 2बजे तक तहसील रामनगर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी रामनगर पवन कुमार ने आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 88 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे।पांच शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई है।