रामनगर: रामनगर पुलिस ने चौकाघाट चौराहा के पास से महिला के अपहरण के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रामनगर पुलिस के द्वारा आज एक वांछित अभियुक्त को चौकाघाट चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार 2:00 बजे अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।वांछित अभियुक्त राजाराम पुत्र पुत्ती लाल यादव निवासी भरसंवा थाना रामनगर को चौकाघाट चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर बीएनएस की धारा 137(2) व 87 में मुकदमा पंजीकृत है।