रामनगर: गनेशपुर के राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय को महादेवा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में शिफ्ट करने पर लोगों में रोष
राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय गनेशपुर को महादेवा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। आज शुक्रवार को 2:00 बजे ग्रामीणों ने बताया इसको महादेवा ना शिफ्ट किया जाए। महादेवा शिफ्ट हो जाने से गनेशपुर रैली बाजार मड़ना लहडरा दुर्गापुर गोबरहा तपेसिपाह सहित कई गांव के ग्रामीणों को काफी ज्यादा दिक्कत होगी।