रामनगर: प्यारेपुर से होकर निकले खारजा नाले में अधिक पानी आने से मलिहामऊ, टांडा, सुरवारी सहित कई गांवों की फसलें हुई जलमग्न
प्यारेपुर से होकर निकले खारजा नाले में अधिक पानी आने से मलिहामऊ टांडा सूरवारी सहित कई गांव के किसानों की फसले हुई जलमग्न। किसानों ने आज शुक्रवार 2:00 बजे मुआवजे की मांग की है। किसानों ने आपसी सहयोग से जेसीबी से कटे नाले को बंधवाया है। किसानों का काफी ज्यादा नुकसान हो गया। आलू गेहूं व सरसों की फसल पानी में डूब कर नष्ट होने की कगार पर हैं।