नवाबगंज: बाराबंकी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, 170 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट, 15 दुकानों की जांच; 6 सैंपल लैब भेजे गए
स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन से पहले बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीम ने 15 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान करीब 170 किलो खाद्य सामग्री मानव स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दी गई।