गंगापुर: आगामी लोकसभा चुनावों के मध्य नजर नादौती में निकाला फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भय मुक्त मतदान कराने हेतु नादोती क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान चुनाव संबंधी शिकायत होने पर 1950 पर कॉल करने पर व मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान भयग्रस्त बूथों को चेक किया गया। तथा भयग्रस्त लोगों से संपर्क किया जाकर निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।