गंगापुर: जिला कलेक्टर ने जिले वासियों को दी होली एवं धूलण्डी की शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए की अपील
जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी ने जिले वासियों को होली एवं धूलण्डी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील भी की। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे एवं प्रेम से मनाए जाने वाला त्यौहार है। इन्हें जिलेवासी पूर्ण हर्सोल्लास एवं सौहार्द वातावरण में मनाए।