बिहारीगंज: बिहारीगंज थाना में चौकीदार परेड आयोजित, अपराध पर नजर रखने के निर्देश
बिहारीगंज थाना परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकीदार परेड आयोजित किया गया। परेड में शामिल चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने समय पर सूचना देने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।