Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 321, दिनांक 20.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, जल-जीवन-हरियाली योजनाओं पर जोर, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश* ******************************** आज दिनांक 20 जून 2026 को आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जल-जीवन-हरियाली जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत आहार, पइन और पोखरों का जीर्णोद्धार शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। इसके साथ ही, व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने तथा सभी चापाकलों के किनारे सोखता निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। डीआरडीए निदेशक ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 44 खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 13 खेल मैदानों का निर्माण कार्य अभी लंबित है। जिला पदाधिकारी महोदय ने इन लंबित खेल मैदानों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कार्यों में आधार आच्छादित करने और भुगतान प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पारदर्शी बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह योग्य लाभार्थियों तक ही पहुँचे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में एक-एक आदर्श कॉलोनी का निर्माण कराने का विशेष लक्ष्य दिया है। स्वच्छता अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें स्वच्छता कर्मियों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने और खराब पड़े ई-रिक्शा की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यूजर चार्ज की वसूली को प्रभावी बनाने को कहा गया। सभी पंचायतों में कुओं का सर्वे करने और महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में इनकी रही उपस्थिति इस समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, डीआरडीए लेखा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक कॉर्डिनेटर, जिले के सभी मनरेगा पीओ सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए इन निर्देशों से उम्मीद है कि जिले में लंबित विकास कार्यों में गति आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

5 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 21, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 320, दिनांक 20.06.2026          
  ********************************                    NEET परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन अलर्ट; जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
****************************  
      दिनांक 21.06.2 026 (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को  शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा संयुक्त रूप से  विधि-व्यवस्था का जायजा लेने हेतु विभिन्न परीक्षा के पूर्व आंकलन किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों द्वारा  शेखपुरा जिला में बने दो परीक्षा केंद्र  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शेखपुरा परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों  की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सभी केंद्र केंद्रों पर भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी, ओआरएस (ORS), मेडिकल किट और पर्याप्त रोशनी/पंखों की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) केंद्र पर महिला परीक्षार्थीयों के लिए अलग से चेंजिंग रूम  अविलंब बनाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
"परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और वीक्षकों (Invigilators) को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
   उक्त निरीक्षण में  जिला लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी, अनुमंडल  पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 320, दिनांक 20.06.2026 ******************************** NEET परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन अलर्ट; जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। **************************** दिनांक 21.06.2 026 (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था का जायजा लेने हेतु विभिन्न परीक्षा के पूर्व आंकलन किया गया। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा शेखपुरा जिला में बने दो परीक्षा केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शेखपुरा परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्र केंद्रों पर भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी, ओआरएस (ORS), मेडिकल किट और पर्याप्त रोशनी/पंखों की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) केंद्र पर महिला परीक्षार्थीयों के लिए अलग से चेंजिंग रूम अविलंब बनाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। "परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और वीक्षकों (Invigilators) को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उक्त निरीक्षण में जिला लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 21, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 318, दिनांक 19.06.2026           *********************************
      *शेखपुरा जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भूमि वर्गीकरण पर मंथन, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश* 
****************************                
     आज दिनांक 19.06.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि वर्गीकरण को लेकर  एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में भूमि के वर्गीकरण को विभागीय निर्देशों के अनुरूप समान रूप से निर्धारित करना था। शेखपुरा जिला में नगर परिषद, शेखपुरा और बरबीघा एवं नगर पंचायत शेखोंपुरसराय/चेवाड़ा क्षेत्र है जिनमें पेरिफेरल क्षेत्रों को चिन्हित किया जाना है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विकासशील श्रेणी के स्थान पर किसी उपयुक्त श्रेणी में रखा जाना है। उक्त बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला निबंधन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी (शेखपुरा एवं बरबीघा) और जिले के सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर जिले में भूमि का वर्गीकरण एक समान रूप से निर्धारित करना सुनिश्चित किया गया है।
     जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे और आवंटित कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण भी करेंगे।उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।  
इस बैठक से जिले में भूमि से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी आने और वर्गीकरण की प्रक्रिया में स्पष्टता आने की उम्मीद है।
 *डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 318, दिनांक 19.06.2026 ********************************* *शेखपुरा जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भूमि वर्गीकरण पर मंथन, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश* **************************** आज दिनांक 19.06.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि वर्गीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में भूमि के वर्गीकरण को विभागीय निर्देशों के अनुरूप समान रूप से निर्धारित करना था। शेखपुरा जिला में नगर परिषद, शेखपुरा और बरबीघा एवं नगर पंचायत शेखोंपुरसराय/चेवाड़ा क्षेत्र है जिनमें पेरिफेरल क्षेत्रों को चिन्हित किया जाना है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विकासशील श्रेणी के स्थान पर किसी उपयुक्त श्रेणी में रखा जाना है। उक्त बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला निबंधन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी (शेखपुरा एवं बरबीघा) और जिले के सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर जिले में भूमि का वर्गीकरण एक समान रूप से निर्धारित करना सुनिश्चित किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे और आवंटित कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण भी करेंगे।उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इस बैठक से जिले में भूमि से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी आने और वर्गीकरण की प्रक्रिया में स्पष्टता आने की उम्मीद है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* शेखपुरा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 319, दिनांक 19.06.2026          
  ********************************                    *जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, 32  मामलों की हुई सुनवाई* 
****************************  
      आज दिनांक 19 जून 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा के कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में आज कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें प्रधानमंत्री आवास का दूसरा किस्त दिलाने, सिंचाई कार्य हेतु बिजली आपूर्ति पोल तार लगाने, जमीन अतिक्रमण हटाने, जमावंदी रदद करने, जल जमाव से निपटारा दिलाने, नली गली मरमती कराने, परिमार्जन में सुधार कराने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने, विवादित भूमि पर घर निर्माण पर रोक लगाने, स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली कराने, मुखिया और ठीकेदार द्वारा नीमी ग्राम खेल परिसर में स्टेडियम बनवाने, चौकीदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने, सड़क निर्माण में जमीन लेने के बाद उसका मुआवजा दिलाने, पुनर्वास की व्यवस्था कराने, तालाब के पास शौचालय निर्माण किया गया जिसको हटाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा
 बताया कि 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन—प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में भी किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था हर हाल में हो। हमारा कर्तव्य है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए और संबंधित पदाधिकारी गुणवत्तापूर्ण निष्पादन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 319, दिनांक 19.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, 32 मामलों की हुई सुनवाई* **************************** आज दिनांक 19 जून 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा के कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में आज कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें प्रधानमंत्री आवास का दूसरा किस्त दिलाने, सिंचाई कार्य हेतु बिजली आपूर्ति पोल तार लगाने, जमीन अतिक्रमण हटाने, जमावंदी रदद करने, जल जमाव से निपटारा दिलाने, नली गली मरमती कराने, परिमार्जन में सुधार कराने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने, विवादित भूमि पर घर निर्माण पर रोक लगाने, स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली कराने, मुखिया और ठीकेदार द्वारा नीमी ग्राम खेल परिसर में स्टेडियम बनवाने, चौकीदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने, सड़क निर्माण में जमीन लेने के बाद उसका मुआवजा दिलाने, पुनर्वास की व्यवस्था कराने, तालाब के पास शौचालय निर्माण किया गया जिसको हटाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया कि 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन—प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में भी किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था हर हाल में हो। हमारा कर्तव्य है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए और संबंधित पदाधिकारी गुणवत्तापूर्ण निष्पादन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 314, दिनांक 18.06.2026           *********************************
     बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, और सुधार हेतु निर्देश 
*********************************
    दिनांक 18-06-2026 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आहूत की गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत प्रति आंगनबाड़ी केंद्र 8 आवेदन की दर से सभी परियोजना को आवेदनों को संग्रहित कर अपलोड करवाने हेतु विभागीय निर्देश के आलोक में प्रतिदिन के लक्ष्य का आकलन कर अनिवार्य रूप से लक्ष्य को पुर्ण करने का निर्देश दिया गया। 363 किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र निकटतम सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा तथा आई.सी.डी.एस.के अभिश्रवण से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण को 6 जुलाई 2026 तक हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया और 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल-शौचालय के निर्माण हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया गया,जिसका पर्यवेक्षण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। नाबार्ड केंद्र के भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करते हुए तथा शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका को आई.सी.डी.एस. निदेशालय बिहार पटना द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के आलोक में माइक्रो निरीक्षण हर हाल में शत् प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, शत् प्रतिशत निरीक्षण नहीं करने की स्थिति में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका पोषण ट्रैकर ऐप्लिकेशन पर आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी घटकों को अद्यतन आंगनबाड़ी सेविकाओं से करवाने का निर्देश भी दिया गया ससमय आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप्लिकेशन पर डाटा अपडेट नहीं करने कि स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। बेहतर कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं को प्रखंड प्रतिवेदन प्राप्त कर उन्हें सम्मानित करने का भी निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका में बहाली हेतु अनुभव प्रमाण पत्र को सत्यापित कर अविलंब जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को प्रतिवेदन से अवगत कराएंगे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। वन स्टाप सेंटर अंतर्गत विभिन्न वादों के निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि ससमय तथा गुणवतापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगें। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय द्वारा विभिन्न ईंट भट्ठों पर संचालित अक्षर लर्निंग सेंटर को नियमित रूप से निरीक्षण कर संचालन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया साथ नए अक्षर लर्निंग सेंटर को खोलने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
         सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से डोर टू डोर कैंपेन कर जीवन प्रमाणीकरण कराने, पेंसेशन से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र 10 दिनों के अंदर निष्पादित कराने का निर्देश दिए अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थें। 
 *डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*

Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 314, दिनांक 18.06.2026 ********************************* बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, और सुधार हेतु निर्देश ********************************* दिनांक 18-06-2026 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आहूत की गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत प्रति आंगनबाड़ी केंद्र 8 आवेदन की दर से सभी परियोजना को आवेदनों को संग्रहित कर अपलोड करवाने हेतु विभागीय निर्देश के आलोक में प्रतिदिन के लक्ष्य का आकलन कर अनिवार्य रूप से लक्ष्य को पुर्ण करने का निर्देश दिया गया। 363 किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र निकटतम सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा तथा आई.सी.डी.एस.के अभिश्रवण से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण को 6 जुलाई 2026 तक हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया और 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल-शौचालय के निर्माण हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया गया,जिसका पर्यवेक्षण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। नाबार्ड केंद्र के भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करते हुए तथा शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका को आई.सी.डी.एस. निदेशालय बिहार पटना द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के आलोक में माइक्रो निरीक्षण हर हाल में शत् प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, शत् प्रतिशत निरीक्षण नहीं करने की स्थिति में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका पोषण ट्रैकर ऐप्लिकेशन पर आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी घटकों को अद्यतन आंगनबाड़ी सेविकाओं से करवाने का निर्देश भी दिया गया ससमय आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप्लिकेशन पर डाटा अपडेट नहीं करने कि स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। बेहतर कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं को प्रखंड प्रतिवेदन प्राप्त कर उन्हें सम्मानित करने का भी निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका में बहाली हेतु अनुभव प्रमाण पत्र को सत्यापित कर अविलंब जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को प्रतिवेदन से अवगत कराएंगे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। वन स्टाप सेंटर अंतर्गत विभिन्न वादों के निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि ससमय तथा गुणवतापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगें। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय द्वारा विभिन्न ईंट भट्ठों पर संचालित अक्षर लर्निंग सेंटर को नियमित रूप से निरीक्षण कर संचालन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया साथ नए अक्षर लर्निंग सेंटर को खोलने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से डोर टू डोर कैंपेन कर जीवन प्रमाणीकरण कराने, पेंसेशन से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र 10 दिनों के अंदर निष्पादित कराने का निर्देश दिए अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थें। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026