समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 320, दिनांक 20.06.2026
******************************** NEET परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन अलर्ट; जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
****************************
दिनांक 21.06.2 026 (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था का जायजा लेने हेतु विभिन्न परीक्षा के पूर्व आंकलन किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों द्वारा शेखपुरा जिला में बने दो परीक्षा केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शेखपुरा परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सभी केंद्र केंद्रों पर भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी, ओआरएस (ORS), मेडिकल किट और पर्याप्त रोशनी/पंखों की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) केंद्र पर महिला परीक्षार्थीयों के लिए अलग से चेंजिंग रूम अविलंब बनाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
"परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और वीक्षकों (Invigilators) को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
उक्त निरीक्षण में जिला लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
5 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 21, 2026