समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 318, दिनांक 19.06.2026 *********************************
*शेखपुरा जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भूमि वर्गीकरण पर मंथन, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश*
****************************
आज दिनांक 19.06.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि वर्गीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में भूमि के वर्गीकरण को विभागीय निर्देशों के अनुरूप समान रूप से निर्धारित करना था। शेखपुरा जिला में नगर परिषद, शेखपुरा और बरबीघा एवं नगर पंचायत शेखोंपुरसराय/चेवाड़ा क्षेत्र है जिनमें पेरिफेरल क्षेत्रों को चिन्हित किया जाना है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विकासशील श्रेणी के स्थान पर किसी उपयुक्त श्रेणी में रखा जाना है। उक्त बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला निबंधन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी (शेखपुरा एवं बरबीघा) और जिले के सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर जिले में भूमि का वर्गीकरण एक समान रूप से निर्धारित करना सुनिश्चित किया गया है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे और आवंटित कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण भी करेंगे।उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
इस बैठक से जिले में भूमि से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी आने और वर्गीकरण की प्रक्रिया में स्पष्टता आने की उम्मीद है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
15 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026