समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 314, दिनांक 18.06.2026 *********************************
बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, और सुधार हेतु निर्देश
*********************************
दिनांक 18-06-2026 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आहूत की गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत प्रति आंगनबाड़ी केंद्र 8 आवेदन की दर से सभी परियोजना को आवेदनों को संग्रहित कर अपलोड करवाने हेतु विभागीय निर्देश के आलोक में प्रतिदिन के लक्ष्य का आकलन कर अनिवार्य रूप से लक्ष्य को पुर्ण करने का निर्देश दिया गया। 363 किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र निकटतम सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा तथा आई.सी.डी.एस.के अभिश्रवण से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण को 6 जुलाई 2026 तक हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया और 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल-शौचालय के निर्माण हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया गया,जिसका पर्यवेक्षण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। नाबार्ड केंद्र के भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करते हुए तथा शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका को आई.सी.डी.एस. निदेशालय बिहार पटना द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के आलोक में माइक्रो निरीक्षण हर हाल में शत् प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, शत् प्रतिशत निरीक्षण नहीं करने की स्थिति में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका पोषण ट्रैकर ऐप्लिकेशन पर आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी घटकों को अद्यतन आंगनबाड़ी सेविकाओं से करवाने का निर्देश भी दिया गया ससमय आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप्लिकेशन पर डाटा अपडेट नहीं करने कि स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। बेहतर कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं को प्रखंड प्रतिवेदन प्राप्त कर उन्हें सम्मानित करने का भी निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका में बहाली हेतु अनुभव प्रमाण पत्र को सत्यापित कर अविलंब जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को प्रतिवेदन से अवगत कराएंगे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। वन स्टाप सेंटर अंतर्गत विभिन्न वादों के निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि ससमय तथा गुणवतापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगें। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय द्वारा विभिन्न ईंट भट्ठों पर संचालित अक्षर लर्निंग सेंटर को नियमित रूप से निरीक्षण कर संचालन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया साथ नए अक्षर लर्निंग सेंटर को खोलने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से डोर टू डोर कैंपेन कर जीवन प्रमाणीकरण कराने, पेंसेशन से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र 10 दिनों के अंदर निष्पादित कराने का निर्देश दिए अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
36 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026