समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 319, दिनांक 19.06.2026
******************************** *जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, 32 मामलों की हुई सुनवाई*
****************************
आज दिनांक 19 जून 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा के कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में आज कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें प्रधानमंत्री आवास का दूसरा किस्त दिलाने, सिंचाई कार्य हेतु बिजली आपूर्ति पोल तार लगाने, जमीन अतिक्रमण हटाने, जमावंदी रदद करने, जल जमाव से निपटारा दिलाने, नली गली मरमती कराने, परिमार्जन में सुधार कराने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने, विवादित भूमि पर घर निर्माण पर रोक लगाने, स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली कराने, मुखिया और ठीकेदार द्वारा नीमी ग्राम खेल परिसर में स्टेडियम बनवाने, चौकीदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने, सड़क निर्माण में जमीन लेने के बाद उसका मुआवजा दिलाने, पुनर्वास की व्यवस्था कराने, तालाब के पास शौचालय निर्माण किया गया जिसको हटाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा
बताया कि 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन—प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में भी किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था हर हाल में हो। हमारा कर्तव्य है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए और संबंधित पदाधिकारी गुणवत्तापूर्ण निष्पादन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
25 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026