इकौना: टड़वा महंत में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया टेगारी से हमला, हुए घायल
इकौना थाना क्षेत्र के टड़वा महंत मे रविवार बीती रात जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा पर टेगारी से हमला कर दिया। जिससे घनश्याम 42 वर्षीय घायल हो गए। आसपास व परिजनों ने इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।