तिजारा: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, हाथ-पैर तोड़े, तीन गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाश
Tijara, Alwar | May 8, 2026 भिवाड़ी के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के मोधोपुर के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ।कंपनी से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे मजीद सिंह को तीन गाड़ियों में सवार 6 से 7 अज्ञात बदमाशों ने घेर कर लाठी और नुकीले हथियारों से बुरी तरह पीटा। हमले में युवक के हाथ पैर टूट गए। युवक घायल हो गया। मजीद के भाई तेजपाल सिंह ने खुशखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।