अमरिया: जहानानाद क्षेत्र में खेत पर घास काट रहे किसान पर हंसिए से हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर
जहानाबाद थाना क्षेत्र में खेत पर घास काट रहे एक किसान पर हंसिए से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम शाही निवासी बाबूराम ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट और हंसिए से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। बाबूराम ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।