आंवला: आंवला में बिस्तर बिछाते समय सांप ने डसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया रेफर
आंवला कस्बे में एक युवक को सांप ने डस लिया।रविवार की सुबह 10बजे बताया कि पुरैना ढाल निवासी विपिन बीती रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर बिछा रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप निकल आया और उसने विपिन को डस लिया।घटना के बाद परिजनों ने पहले घरेलू उपचार का प्रयास किया। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला ले गए।