चित्रकूट मानिकपुर CHC अधीक्षक पर 51 संविदा कर्मियों ने वेतन कटने का लगाया आरोप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट जनपद के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेतन कटौती के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है। आरोप है कि यहां तैनात 51 संविदा कर्मियों का वेतन काटा गया है। इस मामले को लेकर महिला एएनएम समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आज गुरुवार की सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंच कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ज्ञापन सौंप न्याय की मांग की है शिकायतकर्ता महिला एएनएम ने सीएचसी अधीक्षक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि CHC अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों से अपमानजनक भाषा में बात की जाती है। साथ ही मानिकपुर सीएचसी में तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) को हटाने की मांग भी उठाई गई है।
कर्मचारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब निगाहें सीएमओ के अगले कदम पर टिकी हैं। हालांकि, सीएचसी अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। उनका पक्ष मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Karwi, Chitrakoot | Oct 31, 2026