चित्रकूट कर्वी के नई दुनिया में हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से महिला की हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत नई दुनिया मुलायम नगर का आज शनिवार की सुबह करीब 8:00 का है जहां हाई टेंशन लाइन की की चपेट में आने से महिला की हालत बिगड़ गई महिला सावित्री पत्नी रामविलास निवासी कछार पुरवा कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि सावित्री परिवार सहित कर्वी के मुलायम नगर नई दुनिया में भंडारा कार्यक्रम में चाचा के घर निमंत्रण पर गई थी और सुबह करीब 8:00 बजे नहा कर छत के ऊपर कपड़े फैलाने गई तभी कपड़ा फैलाते समय छत के ऊपर से गुजरी 33000 हाई टेंशन लाइन में गीली साड़ी टच होने पर सावित्री को करंट का जोरदार झटका लगा और जिससे उसकी हालत बिगड़ गई जिसको परिजनों द्वारा सोनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है