चित्रकूट राजापुर के हनुमानगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक पक्ष के 5 घायल का कार्रवाई की मांग कर पहुंचे एसपी कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगंज मोहल्ले का है जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के पांच घायल हो गए मारपीट में घायल सिब्भा ने बताया कि उनकी रोड किनारे स्थित जमीन है जिसको उसके हिस्सेदार द्वारा उनके भी हिस्से की जमीन बेंच दी गई जिसका उन्होंने विरोध किया तो दबंग राजा कल्लू ननकी बऊआ सहित नौ लोग इकट्ठे होकर उनके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा जिसमें वह उसकी पत्नी प्रभा बेटी लक्ष्मी दीपिका और साली माया गंभीर रूप से घायल हो गये और मामले की तहरीर राजापुर थाने में दी है जहां आरोप है कि राजापुर पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे वह कार्रवाई की मांग कर आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं