पटियाली: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रमपुरा में HPV टीकाकरण के संबंध में अभिभावक बैठक आयोजित
कासगंज। पटियाली ब्लॉक स्थित ग्राम रमपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर अभिभावक बैठक हुई। CHC प्रभारी डॉ. शिवाश्री तिवारी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव, वैक्सीन के लाभ, सुरक्षा और सामान्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अभिभावकों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें निर्धारित तिथि पर बालिकाओं का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।