साहस, सेवा और मानवता की मिसाल बने गया के दो बालक!
गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने में अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने वाले विक्की कुमार एवं संटू कुमार को जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभांकर जी द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कम उम्र में दोनों बालकों द्वारा प्रदर्शित साहस, तत्परता एवं निःस्वार्थ सेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनका यह सराहनीय कार्य बच्चों एवं युवाओं को मानवता, परोपकार और संकट के समय दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा देता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary PMO India DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar GAYA Police
#Gaya #Bihar #DistrictAdministrationGaya #Bravery #Humanity #ProudMoment
Gaya, Bihar | Oct 16, 2026