दुर्गा पूजा 2026: सुरक्षा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व।
आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकार जी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना एवं डीजे पर प्रतिबंध के निर्देशों का पालन अनिवार्य है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा के लिए प्रतिबद्ध है।
CMO Bihar Samrat Choudhary @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar PMO India DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar GAYA Police
#DurgaPuja2026 #Gaya #Bihar #PublicSafety #PeaceAndHarmony
Gaya, Bihar | Oct 16, 2026