बक्सर: मुनीम चौक से देसी कट्टा व गोली के साथ 15 वर्षीय नाबालिग गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 20, 2026 नगर थाना क्षेत्र के मुनीम चौक के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा और एक गोली के साथ 15 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार और गोली लेकर मुनीम चौक की ओर जा रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुनीम चौक के समीप घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।