भिवानी: संयुक्त संघर्ष पार्टी के कन्वीनर गुरनाम सिंह चढूनी ने भिवानी में की पत्रकार वार्ता, कहा- लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में संयुक्त संघर्ष पार्टी भी अब हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इस बात की घोषणा पार्टी के कन्वीनर गुरनाम सिंह चढूनी ने गुरूवार को पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसान विरोधी भाजपा व जननायक जनता पार्टी को छोड़कर किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार है।