कोंडागांव: ग्राम चरकई में सड़क हादसे में बालोंड निवासी युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर
कोंडागांव जिले के ग्राम चरकई में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें 22 वर्षीय युवक जयराम मरकाम निवासी बालोंड बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। 17 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार घायल युवक जयराम मरकाम अपने दोस्त के साथ अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था। वही अपने गांव वापस आ रहा था उसी दौरान चरकाई में सड़क हादसे का शिकार हो गया।