कोंडागांव: कोंडागांव के ग्राम कड़ेनार एवं कीलम में हुआ बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 500 से अधिक पशुओं को लगाया गया टीका
पशु चिकित्सालय मर्दापाल एवं चलित पशु चिकित्सा इकाई वि.खं. कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में 16 जुलाई को ग्राम कड़ेनार एवं कीलम में बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दोनों ग्राम के 142 पशुओं में लम्पि स्किन डिसीज़ तथा 478 पशुओं में गलघोटू एवं एकटंगिया रोग के टीके लगाए गए। 83 पशुओं में कृमिनाशक दवापान तथा 28 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया।