रसड़ा: रसड़ा में तीन दिन से लापता किशोर का शव खंडहर नुमा मकान में मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही है
Rasra, Ballia | Feb 21, 2026 बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में तीन दिन से लापता रिजवान 12 वर्ष नामक किशोर का शव शनिवार दोपहर गांव के एक खंडहरनुमा मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। वह कोटवारी निवासी खलील अहमद का पुत्र था जो विगत 18 फरवरी से ही रहस्यमय तरीके से लापता था। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया था।