कटघोरा: कोरबा के बुढ़ापारा में आजन नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत, 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
Katghora, Korba | Nov 10, 2026 कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र में नदी पार करते समय एक ग्रामीण की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बुढ़ापारा निवासी पन्नालाल के रूप में हुई है। करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नगर सेना की टीम ने नदी से शव बरामद किया।दरअसल, पन्नालाल रोजाना तैरकर आजन नदी पार करता था।