मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सतेंद्र भूषण सिंह का सिंगरौली आगमन पर स्वागत
सिंगरौली। मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सतेंद्र भूषण सिंह के सिंगरौली आगमन पर विधायक रामनिवास शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह, पूर्व जिला मंत्री ध्रुव सिंह, मंडल अध्यक्ष सौरभ पांडे, नीरज पांडे, अनिल शाह एवं पुनीत शुक्ला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।