गोहरगंज: मंडीदीप में मिठाईयों के 10 नमूने लिए, दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती
मंडीदीप के चार मिठाई प्रतिष्ठानों से दी गई मावा, बर्फी समेत 10 नमूनों की जांच भोपाल के राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में की जाएगी। 1 अक्टूबर से जिले में कुल 79 नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई अमल में आएगी। विभाग ने मिठाइयों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की है।