बथनाहा: दोस्तों संग पोखर में उतरा सत्यम, घर नहीं लौटा
बथनाहा के मटियार गांव में एक खुशहाल पल अचानक मातम में बदल गया। 14 वर्षीय सत्यम महतो तीन दोस्तों के साथ गांव के मुख्य पोखर में नहाने गया था। बच्चे किनारे पर नहा रहे थे, तभी सत्यम गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूब गया। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और तलाश शुरू की। सूचना पर सीओ अमरेश कुमार मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों और