अंबेडकर चौराहे से गुजरने वाले यात्रियों का स्वागत अब सुगम यातायात से नहीं, बल्कि सड़क पर पसरे मिट्टी के टीलों और अंतहीन जाम से हो रहा है! नाला निर्माण के नाम पर सड़क खोदकर मिट्टी वहीं छोड़ देने वाले जिम्मेदार शायद यह मान बैठे हैं कि राहगीरों और यात्रियों के पास जाम में खड़े होकर धूल फांकने के अलावा कोई काम ही नहीं है। पैदल चलने वालों को रास्ता नहीं मिल रहा, वाहन रेंग-रेंग कर दम तोड़ रहे हैं और यात्री सुविधाओं की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं, मगर ठेकेदार की मनमानी और अफसरों की मौन सहमति का यह खेल बदस्तूर जारी है। लगता है विभाग ने ठान लिया है कि जब तक आम जनता पूरी तरह हलकान न हो जाए, तब तक सड़क से एक मुट्ठी मिट्टी भी नहीं हटाई जाएगी!
#AmbedkarChauraha #TrafficUpdate #PublicIssue #GroundZero #JanataKiAawaz #BreakingNews
Gonda, Gonda | Nov 14, 2026