Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
rtiwarigda
लिफ्ट महीनों से खराब, स्ट्रेचर भी मयस्सर नहीं #gondamedicalcollege #brajeshpathak #healthsystem #negligence
Gonda, Gonda
| Nov 14, 2026
#gondamedicalcollege
#brajeshpathak
#healthsystem
#negligence
MORE NEWS
17 से 25 नवंबर तक इटियाथोक के जयप्रभा ग्राम में होने वाली श्री राम कथा को लेकर महंत आलोक दास ने किराये पर हायर किया हेलीकॉप्टर, विशेष निमंत्रण के तहत महंत राजकुमार दास हेलीकॉप्टर से पहुंचे जयप्रभा ग्राम, तीन दिन बाद शुरू होने वाली राम कथा में शामिल होंगे बाबा रामदेव अवधेशानंद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Gonda, Gonda | Nov 14, 2026
अंबेडकर चौराहे से गुजरने वाले यात्रियों का स्वागत अब सुगम यातायात से नहीं, बल्कि सड़क पर पसरे मिट्टी के टीलों और अंतहीन जाम से हो रहा है! नाला निर्माण के नाम पर सड़क खोदकर मिट्टी वहीं छोड़ देने वाले जिम्मेदार शायद यह मान बैठे हैं कि राहगीरों और यात्रियों के पास जाम में खड़े होकर धूल फांकने के अलावा कोई काम ही नहीं है। पैदल चलने वालों को रास्ता नहीं मिल रहा, वाहन रेंग-रेंग कर दम तोड़ रहे हैं और यात्री सुविधाओं की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं, मगर ठेकेदार की मनमानी और अफसरों की मौन सहमति का यह खेल बदस्तूर जारी है। लगता है विभाग ने ठान लिया है कि जब तक आम जनता पूरी तरह हलकान न हो जाए, तब तक सड़क से एक मुट्ठी मिट्टी भी नहीं हटाई जाएगी! #AmbedkarChauraha #TrafficUpdate #PublicIssue #GroundZero #JanataKiAawaz #BreakingNews
Gonda, Gonda | Nov 14, 2026
गो-आश्रय केंद्र में दो दिन में तीन गोवंशों की मौत, तीन माह से खराब थे सीसीटीवी कैमरे वायरल वीडियो के बाद जांच में खुली लापरवाही की पोल, पूर्व प्रधान को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस गोंडा। गो-आश्रय केंद्रों में गोवंशों की देखरेख और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सख्ती के बावजूद लापरवाही का मामला सामने आया है। मुजेहना विकासखंड की ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी स्थित गो-आश्रय केंद्र में गोवंश की खाल उतारे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद कराई गई जांच में कई गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। केंद्र में तीन माह से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े थे। वहीं, दो दिनों के भीतर तीन गोवंशों की मौत होने का मामला भी सामने आया है। इस पर जिलाधिकारी एवं नियत प्राधिकारी प्रियंका निरंजन ने निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक नाजिया फातिमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी की ओर से 13 नवंबर को जारी नोटिस के मुताबिक, मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पत्र और संयुक्त जांच आख्या के आधार पर मामले की स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई थी। जांच में अभिलेखों के अनुसार 29 अक्तूबर को गो-आश्रय केंद्र में कुल 156 गोवंश दर्ज थे। 30 अक्तूबर को दो गोवंशों की मौत के बाद इनकी संख्या 154 रह गई। एक नवंबर को एक और गोवंश की मौत होने के बाद दो नवंबर को केंद्र में 153 गोवंश पाए गए।जांच के दौरान मौके पर प्रधान पति और सचिव ने वायरल वीडियो में दिखाए गए गोवंश के गो-आश्रय केंद्र रुद्रगढ़ नौसी का ही होने की पुष्टि की। इसके अलावा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले। बताया गया कि ये कैमरे पिछले तीन माह से खराब पड़े थे, जबकि शासन के निर्देशानुसार गो-आश्रय केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनके माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था अनिवार्य है। जांच अधिकारियों ने माना कि यदि केंद्र पर गोवंशों की नियमित निगरानी होती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। रिपोर्ट में निवर्तमान प्रधान/प्रशासक नाजिया फातिमा, सचिव रमेश कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Gonda, Gonda | Nov 14, 2026
गोंडा के चकसड़ ग्राम पंचायत में मनरेगा के नाम पर 12.37 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। वर्ष 2020 की शिकायत पर हुई जांच में 27 परियोजनाओं में से 10 में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। कई कार्यों का मौके पर अस्तित्व नहीं मिला, जबकि पोर्टल पर उन्हें पूरा दर्शाकर भुगतान कर दिया गया। बगिया तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर भी 2.29 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि मौके पर तालाब ही नहीं मिला। तत्कालीन ग्राम प्रधान माया देवी, सचिव गरिमा यादव और तकनीकी सहायक राजकुमार सिंह को जिम्मेदार मानते हुए तीनों से 4.12-4.12 लाख रुपये की वसूली प्रस्तावित की गई है। डीएम ने तीनों को नोटिस जारी कर 15 दिन में साक्ष्यों सहित जवाब मांगा है।
Gonda, Gonda | Nov 14, 2026
मेरे जाने से कथा की प्रासंगिकता बढ़ती है तो मै कथा में जाऊंगा : बृजभूषण शरण सिंह
Gonda, Gonda | Nov 13, 2026
गोंडा में सीएमओ के अधीन काम करने वाले 100 डॉक्टर फरार सीएमओ खुद बोले हम भी भागने वाले हैं
Gonda, Gonda | Nov 13, 2026
अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोंडा पुलिस एवं प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों की करीब 90 हजार रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिलें कुर्क कर लीं। 12 नवंबर को जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में धानेपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्तियों में अब्दुल गफूर की 50 हजार रुपये कीमत की प्लेटिना, संतराम यादव की 15 हजार रुपये कीमत की पैशन प्रो और अजीत सिंह की 25 हजार रुपये कीमत की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार गौतम और नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह की मौजूदगी में थानाध्यक्ष मोतीगंज तेजनारायण गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुर्की की कार्रवाई पूरी की। अपराध के जरिए अर्जित संपत्तियों पर पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। #GondaPolice #GondaNews #GangsterAct #UttarPradeshPolice
Gonda, Gonda | Nov 12, 2026
गोंडा में वजीरगंज के धनेश्वरपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 10 बजे बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में डीजे आने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर डीजे और रोड लाइट के काम में लगे छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वजीरगंज पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 14 वर्षीय अफरोज निवासी सोहावल, अयोध्या की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय दीपक कुमार, 15 वर्षीय रवि कुमार, 18 वर्षीय कुलदीप, 23 वर्षीय राजू और 24 वर्षीय अजीत का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी छह लोग अयोध्या जिले के सोहावल क्षेत्र के रहने वाले थे और धनेश्वरपुर गांव में आई बारात में डीजे व रोड लाइट का काम कर रहे थे। तरबगंज के क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि डीजे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हादसा हुआ। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हुई है, जबकि अन्य पांच घायलों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Gonda, Gonda | Nov 12, 2026