बांका: बांका के नए एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने पुलिस कार्यालय में योगदान दिया
Banka, Banka | Jan 2, 2025 बांका के नए एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने गुरूवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय में योगदान दिया। योगदान देने के साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कांड़ों का अनुसंधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही लोकल मुद्दे को भी वह बेहतर तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे। बांका जिला बॉर्डर एरिया है, इसलिए खासकर वैसे इलाकों से अपराधिक गतिविधियों पर लगाम पर काम किया जाएगा