बांका: इंगलिशमोड़ के पास ऑटो से गिरकर 15 वर्षीय बालक घायल
Banka, Banka | Jan 2, 2025 बांका- अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित इंगलिशमोड़ के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ऑटो से गिरकर 15 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। जख्मी बालक का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार विजयनगर अंश निवासी अनिरुद्ध यादव का पुत्र विशुदेव कुमार ऑटो से बांका आ रहा था। इस दौरान इंगलिशमोड़ के समीप वह ऑटो से अंसतुलित होकर नीचे गिरकर जख्मी हो गया।