बांका: सदर अस्पताल का उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
Banka, Banka | Jan 2, 2025 सदर अस्पताल बांका का उपाधीक्षक डॉ लक्ष्मण पंडित ने गुरुवार की सुबह 11 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उपाधीक्षक ने ओपीडी वार्ड, लेबर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों पर जाकर जायजा लिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति को भी देखा। वहीं अस्पताल में मरीजों की मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी को कई दिशा निर्देश दिए।