बांका: सदर अस्पताल में स्टाफ नर्स के निधन पर शोक सभा आयोजित
Banka, Banka | Jan 2, 2025 बांका सदर अस्पताल की स्टाफ नर्स संगीता कुमारी का निधन हो गया। जिसको लेकर गुरुवार की शाम 4 बजे सदर अस्पताल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। सदर अस्पताल के मैनेजर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी।