बांका: देवदा के पास बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Jan 2, 2025 देवदा के समीप बाइक दुर्घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह 11 बजे मृतक के शव का पोस्टामार्टम सदर अस्पताल में किया गया। मृतक की पहचान करहरिया मोहल्ला निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि देवदा के समीप उनके भाई गुड्डू यादव बाइक दुर्घटना में जख्मी हो गए थे।