पुरोला: मोरी तहसील के दूरस्थ सालरा गांव में आज सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 14 आवासीय मकान जल गए।
जिसमें से एक गंभीर घायल को सीएचसी मोरी में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशु हानि नहीं हुई। आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। वांही सालरा गांव में अग्निकांड की सूचना पर डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने अग्निशमन एवं रेस्क्यू अभियान के लिए वायुसेना से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी गई थी।