पुरोला: रमाल गांव में गौशाला में आग लगने से एक गाय की जिंदा जलकर हुई मौत
गत शुक्रवार रात को मोरी के रमाल गांव के दरमियान सिंह की लुणात्तरा नामे तोक में गौशाला थी। गौशाला में अचानक आग लगने से वहां बंधी गाय जिंदा जलकर मर गई। दरमियान सिंह को आग का पता तब लगा जब वह आज शनिवार सुबह हर रोज की तरह गाय को चारा डालने गौशाला के पास गया। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि रमाल गांव में गौशाला में आग लगने व एक गाय के की मौत हुई है।