शंभूगंज थाना परिसर में जगह के अभाव में पुलिस के द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई सैकड़ो वाहन खुले आसमान के नीचे धूप और बारिश में बर्बाद हो रही है। सोमवार को थाना के पुलिस पदाधिकारी ने दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया कि थाना परिसर में जब्त की गई वाहन को रखने के लिए बेहतर सुविधा नहीं रहने के कारण थाना परिसर में ही सुरक्षित तरीके से रखी गई है।