शंभूगंज: शंभूगंज सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कर्मियों को दिए दिशा निर्देश
शंभूगंज सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा और स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज के द्वारा अपने कर्मियों को बेहतर सुविधा देने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। रविवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे हेल्थ मैनेजर अमित कुमार पंकज ने बताया की अस्पताल में मरीजों को बेहतर व्यवस्था दी जाएगी।